बाजार में ₹10 रूपए के नोट हुए कम ।
सिक्कों का इस्तेमाल बड़ा, डेढ़ साल से रिजर्व बैंक ने नहीं कि आपूर्ति।
औरंगाबाद:- बाजार में ₹10 रूपए के नोट का प्रचलन अचानक कम हो गया है। दैनिक व्यवहार मैं उनके स्थान पर ₹10 के सिक्के या ₹20 के नोट ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि रिजर्व बैंक ने ₹10 के सिक्कों का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए पिछले डेढ़ साल से 10 के नोटों की आपूर्ति नहीं की है। आरबीआई ने 4 वर्ष पहले ₹10 के नए नोटों की छपाई की थी।
₹10 रूपए के कोरे नोटों की कमी ।
दिवाली पर पूजा के लिए नए कोरे नोटों की ज्यादा मांग होती है। लेकिन इस बार दिवाली पर 10 रुपए के कोरे नोट जारी नहीं किए गए। जिससे उनकी कमी महसूस की गई। बाजार में दस के नोट हैं लेकिन उनकी संख्या बेहद सीमित हो गई है और अधिकांश नोट फटे हुए है।
₹500 रूपए के नोट अधिक
बाजार में ₹100 के नोटों की भी कमी महसूस की जा रही है। सबसे अधिक ₹500 के नोट चलन में है। ग्राहक की कई बार ₹500 रुपए का नोट दुकानदार को देता है जिससे चिल्लर की समस्या उत्पन्न होती है। हालांकि की बाजार में ₹20 रुपए, ₹50 रुपए और ₹200 रुपए के नोट प्राप्त मात्रा में उपलब्ध है।
ऑनलाइन पेमेंट की वजह से दिखाई नहीं देता असर
व्यापारियों का कहना है कि ₹10 के नोट कम हो गए हैं। सिक्कों का इस्तेमाल किया जा रहा है लेकिन सिक्कों को रखने से पर्स भारी हो जाता है जिससे ग्राहक ऑनलाइन पेमेंट भुगतान करना ज्यादा पसंद करते हैं।
करोड़ों के सिक्के पड़े हुए हैं।
बैंकों में 9 करोड रुपए मूल्य के सिक्कों का स्टॉक है। इनमें ₹10 के सिक्के अधिक हैं सरकार चाहती है कि छोटे आर्थिक लेन-देन के लिए सिक्कों का अधिक इस्तेमाल किया जाए क्योंकि कागज और छपाई खर्च बड़ जाने से कागज के नोट छापना महंगा साबित हो रहा है।
-हेमंत जामखेड़कर, कोषाध्यक्ष, एआईसीबीईएफ

